| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के जिलाध्यक्ष एमएल कोकाटे एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेमीचंद मालवीय के नेतृत्व

  • क्रमोन्नति आदेश तत्काल जारी करने की मांग, पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

बैतूल। ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा के जिलाध्यक्ष एमएल कोकाटे एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेमीचंद मालवीय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में 1 जुलाई 2023 व उसके पश्चात 35 वर्ष पूर्ण करने वाले सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक तथा इन पदों से पदोन्नत प्रधान पाठक प्राथमिक व माध्यमिक शाला, व्याख्याता, प्राचार्य तथा सेवानिवृत्त के


 चतुर्थ क्रमोन्नति आदेश दो सप्ताह की समय अवधि में जारी करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को गुरुवार ज्ञापन सौंपा। विगत चार माह से लंबित चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के लिए प्रस्तावित लाभान्वित 481 के आदेश समयावधि में जारी नहीं होने पर जिला कलेक्टर व अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बार बार मौखिक निवेदन व प्रत्यक्ष ज्ञापन के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चतुर्थ वेतनमान के लाभांवितों की सूची चार माह पश्चात भी जारी नही की गई है।


 इस अवसर पर ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों में संरक्षक ज्ञान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष डॉ.आरडी विश्वकर्मा, सचिव द्वय अरविंद कुमार मुंजे व राजेन्द्र बारस्कर, सह सचिव दिलीप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष दीनदयाल अमरुते, रमेश कुमार पवार, प्रवक्ता साहेब राव साद, समग्र शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष बेनी प्रसाद सुरजाहे, तथा अन्य में व्याख्याता नवल सिंह कुमरे, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, रामजी मर्सकोले, गोकुल महाले, नरेंद्र कुमार राठौर, रघुवर प्रसाद सोनी आदि मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री