| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सहज पाठ जारी

29-30 अगस्त को गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में 20 जुलाई 2026 से संगति रूप में सहज पाठ साहिब जारी है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के कुल 1430 अंगों में से अब तक 430 अंगों का पाठ पूरा किया जा चुका है।


प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे से 9:15 बजे तक सहज पाठ किया जा रहा है। पाठ की संपूर्ण समाप्ति नवंबर 2026 में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर होगी। सहज पाठ जगमोहन सिंह निमाडा एवं जयदीप सिंह द्वारा कराया जा रहा है।


पाठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे श्रद्धापूर्वक शामिल हो रहे हैं। पाठ के बाद संगत की ओर से प्रसाद का वितरण भी किया जाता है।

इसके अलावा 29 एवं 30 अगस्त 2026 को गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरुद्वारा साहिब ब्रह्म बूंगा दौदड़ा, पंजाब से लगभग 200 से 250 श्रद्धालुओं की संगत पहुंचने की जानकारी दी गई है। आसपास के क्षेत्र की संगत भी कार्यक्रम में शामिल होगी।


कार्यक्रम में नाम सिमरन और गुरबाणी कीर्तन होंगे। आयोजन का समय प्रातः 4 से 10 बजे तथा शाम 4 से रात 10 बजे तक रहेगा। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।

सहज पाठ में प्रधान दर्शन सिंह खुराना, सीनियर मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा सहित भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, जसमीत सिंह, पपिंदर सिंह, हरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, राज सिंह, मनमोहन सिंह, जोगिंदर सिंह, परमजीत सिंह एवं ओमप्रकाश सेठी सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज