| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

वाराणसी में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया शानदार नाट्य रूपांतरण

 *मुंशी प्रेमचंद जयंती पर कहानी वाचन एवं नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम का आयोजन*

रिपोर्ट: विजय कुमार

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

   वाराणसी :-    मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन, भगवानपुर, वाराणसी के साहित्यिक क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में उच्च प्राथमिक पाठशाला, टिकरी में कहानी वाचन एवं नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम


मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर उच्च प्राथमिक पाठशाला, टिकरी में आयोजित कहानी वाचन एवं नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राएं। इस दौरान विद्यालय परिवार, एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 अधिकारी हेरम्ब कुमार मिश्र द्वारा मुंशी प्रेमचंद के जीवन, साहित्य एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं नैतिक आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत एन.एस.एस. की स्वयंसेविकाओं ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध रचनाओं 'पंच परमेश्वर', 'ईदगाह' एवं 'लॉटरी' का प्रभावशाली नाट्य


रूपांतरण तथा कहानी वाचन प्रस्तुत किया। छात्राओं की सशक्त प्रस्तुति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अत्यंत उत्साहित एवं भावविभोर कर दिया। विद्यालय के शिक्षकगणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि एवं नैतिक मूल्यों के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन एवं कॉलेज प्रशासिका श्रीमती सरिता राव ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सावित्री पाल, भारतीय गणेशन तथा छायाकार गौरव वर्मा सहित विद्यालय परिवार एवं अनेक छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


नोट: किसी भी समाचार, विज्ञापन अथवा प्रकाशित सामग्री से संबंधित विवाद का क्षेत्राधिकार देवरिया होगा।

संपादक: अखिलेश दुबे
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
संपर्क: 6306758202


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री