| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 गौरी बाजार में निरीक्षण के दौरान DC की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान गौरी बाजार क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात डीसी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

बताया जा रहा है कि डीसी की ड्यूटी सुबह करीब 7 बजे से रात 10 बजे तक लगातार चल रही है। इसी दौरान निरीक्षण कार्य के बीच अचानक स्वास्थ्य खराब होने से विभागीय कर्मचारियों में भी चिंता देखने को मिली।


वहीं, सूत्रों के अनुसार डीसी पर लगातार काम का दबाव होने की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों का आरोप है कि डीएम द्वारा दिए जा रहे लगातार दबाव और लंबे समय तक ड्यूटी के कारण अधिकारी की तबीयत प्रभावित हुई है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अधिकारियों और कर्मचारियों से लंबे समय तक लगातार ड्यूटी लेने के दौरान उनके स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों का कितना ध्यान रखा जा रहा है।

पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री