संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को बूथ से जिला स्तर तक किया जाएगा मजबूत — गुंजन पटेल
*संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ, न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर पुनर्गठन होगा - गुंजन पटेल*
*गाव गांव पहूच रहे ए आई सी सी पर्यवेक्षक*
अम्बेडकरनगर, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है, इसका उद्देश्य बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक गुजंन पटेल ने टांडा विधानसभा के कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अभियान के तहत बूथ, न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर गतिविधियों की समीक्षा करके संगठन का पुनर्गठन करना है। संगठन सृजन अभियान केवल पदों के वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत टांडा विधानसभा के टांडा नगर एवं ब्लाक तथा बसखारी ब्लाक के कांग्रेसजनों की बैठक हुई। बैठक के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक गुजंन पटेल ने कांग्रेसजनों व्यक्तिगत मुलाकात कर रायसुमारी की।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, जितेंद्र पटेल, ब्लाक अध्यक्ष टांडा राम कृपाल धावक, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद "मोनू", शहबाज अंसारी, मिसबाहुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष बसखारी नियामतुल्ला, साधना नायक,राजेश नायक, फिरोज अहमद किछौछवी, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, अजय पासवान, निजामुद्दीन, इमरान गांधी, अशोक सत्यार्थी, अर्श आलम, लालमणि, समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वराणसी विजय कुमार








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें