गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: महिला-बालिका सुरक्षा को लेकर सुबह सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस
देवरिया। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “गुड मॉर्निंग देवरिया” अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस का उद्देश्य सुबह के समय महिलाओं, बालिकाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रखना है।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया
रिपोर्ट: अखिलेश दुबे




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें