देवरिया: डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव का किया औचक निरीक्षण
देवरिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मझगांव का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की गई।
डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध
कराया जाए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें