देवरिया: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में जुटे परिजन, लापरवाही का आरोप लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
देवरिया। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जन जन की आवाज 24 देवरिया


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें