| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 🚨 बैतूल ब्रेकिंग न्यूज़

सिंधिया से करीबी का दावा कर MP METRO में नौकरी दिलाने का झांसा, ₹3.54 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। कोतवाली पुलिस ने MP METRO में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़ित को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे कुल ₹3 लाख 54 हजार की रकम ली थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुता


बिक, आरोपी आलोक कुमार बामने ने पीड़ित को MP METRO में नौकरी दिलाने की बात कही और इसके लिए ₹3.49 लाख ऑनलाइन तथा ₹5 हजार नकद लिए। आरोपी ने कथित तौर पर अपनी सिंधिया से जान-पहचान होने की बात भी कही थी।

इसके बाद पीड़ित को कंप्यूटर ऑपरेटर पद का कथित ऑफर लेटर दिया गया। ज्वाइनिंग को लेकर आरोपी लगातार तारीखें आगे बढ़ाता रहा। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो संपर्क बंद कर दिया गया।

बाद में पैसे लौटाने के लिए आरोपी ने AXIS बैंक का चेक दिया, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक तीन बार बाउंस हो गया।


शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने तलाश के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

📌 पुलिस कार्रवाई जारी | मामले की विवेचना जारी है।

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

निष्पक्ष • निर्भीक • जनहित की आवाज़

संपादक: अखिलेश दुबे | हेड ऑफिस: देवरिया, उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री