| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

कंचनपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के समीप गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय राजेश प्रसाद पुत्र वीरन के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि राजेश खेती-बाड़ी का काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम वह घर आया था। भोजन के बाद घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आई है। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव नहर किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर


जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: अखिलेश दुबे
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज