ईद मिलादुन्नबी के मौके पर इस्लाम नबी ने दी दिली मुबारकबाद
रिपोर्ट :ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रामपुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रामपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के युवा नगर मंत्री इस्लाम नबी ने देशवासियों, प्रदेशवासियों और खास तौर पर रामपुर की जनता को दिली मुबारकबाद पेश की।
इस्लाम नबी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का मुबारक अवसर हमें मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस मुबारक दिन को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और सद्भावना को मजबूत करने का काम करें।
उन्होंने देश और प्रदेश के सभी लोगों के लिए अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ करते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर हर परिवार के जीवन में खुशियां लेकर आए। साथ ही उन्होंने सभी रामपुरवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की ताजा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट janjankiawaznews24.com पर विजिट करें। वेबसाइट पर जाकर आप नवीनतम समाचार पढ़ सकते हैं और जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 से जुड़ सकते हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें