*ग्राम ढकिया और नथपुरा में PDA बैठकें आयोजित, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर हुआ संवाद*
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट जन जन की आवाज न्यूज़ 24
रामपुर। ग्राम ढकिया में समाजवादी पार्टी के PDA की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही ग्राम नथपुरा में जाटव समाज के जिम्मेदार लोगों के बीच PDA बैठक कर संवाद किया गया। दोनों बैठकों में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक भागीदारी, सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर सपा नेता एडवोकेट *रामबहादुर* ने कहा कि समाजवादी पार्टी PDA के माध्यम से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। PDA की एकजुटता सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी।
एडवोकेट *रामबहादुर* ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं PDA के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें