| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को किया जागरूक

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत 25 अगस्त को जनपद रामपुर में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा दल के साथ सभी थानों की महिला सुरक्षा टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, कानूनी अधिकारों तथा घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ शिकायत एवं त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।


महिला सुरक्षा टीमों ने 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट, कॉमिक्स और जागरूकता सामग्री वितरित की गई।


पुलिस टीम ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज