| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

छतरपुर में दो मासूम भाइयों की हत्या, कुएं में मिले शव

रिपोर्ट: आर.के. गौतम
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

आरोपी परिवार का परिचित, 5 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

छतरपुर। जिले में दो मासूम सगे भाइयों के अपहरण और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कृषि मंडी के पीछे रहने वाले सचिन (11) और प्रेम (9) शुक्रवार शाम स्कूल से लापता हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।


पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में सामने आया कि बालेंद्र सिंह नामक युवक दोनों बच्चों को अपने साथ ले गया था। बताया गया कि आरोपी परिवार का परिचित था और उसका घर पर आना-जाना था, जिसके कारण बच्चे उसे जानते थे और उसके साथ चले गए।

बच्चों की तलाश में पिछले दो दिनों से 5 थानों की पुलिस टीमें जुटी हुई थीं। रविवार को जुझार नगर थाना क्षेत्र के बारीगढ़ में एक कुएं से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्यों में भी पुलिस टीमें भेजी गई हैं। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हो सकेगा।

रिपोर्ट: आर.के. गौतम
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज