रक्षाबंधन से पहले मिलावटी खोये पर बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो खोया नष्ट
📰 जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार
फिरोजाबाद/: । रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देर रात सिरसागंज के नगला महासुख में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सहायक आयुक्त चंदन पांडे के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ रात करीब 12 बजे हुई कार्रवाई में 9 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए।
कार्रवाई के दौरान करीब ढाई लाख रुपये कीमत का लगभग 1,000 किलोग्राम मिलावटी खोया मौके पर नष्ट कराया गया। टीम ने कप्तान सिंह के परिसर से 6 नमूने लिए और 600 किलोग्राम खोया नष्ट कराया।
धर्म सिंह के परिसर से 2 नमूने लिए गए और करीब 400 किलोग्राम खोया नष्ट कराया गया। वहीं विक्रम सिंह के परिसर से 1 नमूना लिया गया।
कप्तान सिंह और धर्म सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार
📰 जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें