मकनपुर में सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद का कार्यक्रम
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
फिरोजाबाद। मकनपुर में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सस्ता गल्ला विक्रेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी समस्याओं और मांगों को भी प्रमुखता से रखा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें