देवरिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, DM ने फहराया तिरंगा
देवरिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रशासनिक अधिकारियों ने फहराया तिरंगा
देवरिया। जिले में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा शान से लहराया।
मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
जिले के पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह तथा जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला कारागार, विद्युत विभाग, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में प्रभात फेरी, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने आजादी के वीरों को याद किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, रोडवेज परिसर में एआरएम तथा महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शालिनी पटेल सहित विभिन्न अधिकारियों ने तिरंगा फहराया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई संस्थानों में मिष्ठान वितरण, पौधरोपण और अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पूरे जिले में दिनभर देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें