साइबर ठगी के 82 हजार रुपये वापस
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया
देवरिया। साइबर ठगी के शिकार बरहज क्षेत्र के धनंजय चौबे को बरहज पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों द्वारा बैंक खाते से निकाले गए 82 हजार रुपये पुलिस की साइबर टीम के प्रयास से पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायत मिलने के बाद बरहज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक एवं संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के प्रयासों से ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस के अनुसार, साइबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। देवरिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक से भी तुरंत संपर्क करें।
रिपोर्ट: इरफान अहमद
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | देवरिया



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें