दतिया में असनई तालाब की पुलिया पर जलभराव, आवागमन बंद
दतिया। लगातार हो रही बारिश के चलते असनई तालाब स्थित रामलला मंदिर की पुलिया पर जलभराव हो गया है। पानी का स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया से आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों से बंद पुलिया से आवागमन नहीं करने की अपील की है।
ग्वालियर से दतिया की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। वहीं जिला अस्पताल के पीछे सेवढ़ा चुंगी की ओर से आने वाले वाहनों से भी पुलिया के बजाय वैकल्पिक सड़क मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जलभराव के दौरान जोखिम न लें और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से ही आवागमन करें।
रिपोर्ट: दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें