📰 चिचोली में एकल अभियान विद्यालय आचार्यों ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व
चिचोली। एकल अभियान विद्यालय चिचोली के तपश्री खेल मैदान में विद्यालय आचार्यों द्वारा रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आचार्यों ने समिति के पदाधिकारियों एवं अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संच समिति अध्यक्ष शांतिवन गोस्वामी, वरिष्ठ नेता सदन आर्य, सदस्य कुणाल पाल, दिलीप यादव, सुकू यादव, आंचल प्रमुख प्रकाश साकरे, संच प्रशिक्षक जगदीश यादव एवं संस्कार प्रमुख गणेश कांबले सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी आचार्यों ने अतिथियों को रक्षा सूत्र बांधे और अतिथियों ने उन्हें विशेष उपहार भेंट किए।
समाजसेवी सदन आर्य ने कहा कि सभी आचार्य अपने विद्यालयों में बच्चों को पांचों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें संस्कारवान बनाने का प्रयास करें, ताकि बच्चे अपने परिवार और समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने आचार्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
वहीं संच समिति अध्यक्ष शांतिवन गोस्वामी ने संगठन के प्रति समर्पण, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सामाजिक एकता को लेकर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने सभी आचार्यों को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं
।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं आचार्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सुरेन्द्र बावने, बैतूल/चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें