संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से जरूरतमंद परिवार को मिला पक्का मकान
ग्राम धौल में सार्वजनिक भवन का निर्माण पूर्ण, विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने सौंपी चाबी
बैतूल। संत रामपाल महाराज के सानिध्य में मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र, हरियाणा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बैतूल जिले में जरूरतमंद परिवारों की सहायता और जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम बरेठा में दिव्यांग एवं जरूरतमंद परिवार के लिए लगभग 10 लाख रुपये की लागत से पक्का मकान बनाकर दिया गया।
ग्राम बरेठा निवासी चुन्नीलाल उइके पैरों से दिव्यांग हैं, जबकि उनकी धर्मपत्नी नेत्रहीन हैं। दंपती की पांच बेटियां हैं। परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए अन्नपूर्णा मुहिम के तहत उनके लिए सर्वसुविधायुक्त मकान का निर्माण कराया गया। मकान में बिजली, लाइट, पंखे, पानी की टंकी सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
नवनिर्मित मकान की चाबी
घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा परिवार को सौंपी गई। इस दौरान परिवार को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। इसमें रसोई के बर्तन, गैस टंकी, चूल्हा, पलंग, गद्दे, परिवार के कपड़े, शिक्षा सामग्री और पूरे महीने के लिए राशन सामग्री शामिल रही।
ग्राम धौल में सार्वजनिक भवन का निर्माण
इसी मुहिम के तहत 27 अगस्त को ग्राम धौल, ग्राम पंचायत कल्याणपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए निःशुल्क सार्वजनिक भवन का निर्माण भी पूरा कराया गया। लगभग 17×30 फीट आकार के इस भवन का उपयोग ग्रामीण सामाजिक कार्यक्रमों, चौपाल, जन-बैठकों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए कर सकेंगे।
नवनिर्मित भवन की चाबी और ताला ग्रामीणों को विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा सुपुर्द किया गया। भवन में चैनल गेट, लाइट फिटिंग और पंखे सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रामीणों की मांग पर तैयार किए गए इस भवन से गांव में होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
विधायक ने जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की
कार्यक्रम के दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके ने संत रामपाल महाराज के सानिध्य में मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गांव-गांव में किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण समाज के लिए उपयोगी पहल है। विधायक ने अन्नपूर्णा मुहिम के साथ दहेज-मुक्त विवाह और रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव, मंडल उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश इवने, शाहपुर से पूर्व मंडल महामंत्री चंपालाल बड़ोदिया, पार्षद कमलेश प्रजापति, बरेठा ग्राम सरपंच कमल धुर्वे, घोड़ाडोंगरी मंडल महामंत्री दीपक धोटे, धौल ग्राम सरपंच रामप्यारी यादव, सरपंच प्रतिनिधि होरीलाल यादव, धौल उपसरपंच आसाराम वरखड़े, भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रतीक रघुवंशी, बूथ अध्यक्ष भीमराव वामनकर सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में जरूरतमंद परिवार के गृह प्रवेश एवं नवनिर्मित सार्वजनिक भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैतूल से रिपोर्टर अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें