| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

चार खम्भा जोड़ से रावनवाड़ी तक कच्चा रास्ता, ग्रामीण परेशान

दुर्गेश यादव | मध्यप्रदेश हेड 

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

बैतूल/घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चार खम्भा जोड़ से रावनवाड़ी तक लंबे समय से कच्चे रास्ते की समस्या बनी हुई है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। चार खम्भा जोड़ से मतढाना स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बारिश के दौरान कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं रावनवाड़ी से मतढाना तक करीब 40 से 50 विद्यार्थी इसी खराब रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के समय बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और किसानों को भी काफी दिक्कत होती है।


ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हर वर्ष बारिश आते ही यही समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है।


ग्राम जाखली के राजेश काकोडिया, मुकेश यादव, हरिराम यादव, नौखे यादव, मोहन शांतिलाल, लखन यादव, राजपाल, अनिल, अमर, अशोक यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि चार खम्भा जोड़ से रावनवाड़ी तक सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और विद्यार्थियों को भी सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए मजबूर होंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज