*‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री का सजीव संबोधन*
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वराणसी विजय कुमार
भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज देशभर के युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संबोधित किया। इस अवसर पर सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन, भगवानपुर, वाराणसी में छात्राओं को प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन का सजीव प्रसारण सुनाया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रशासिका श्रीमती सरिता राव एवं प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने भी छात्राओं को
संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने तथा स्वयं के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. विभा श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के कार्यक्रम अधिकारी श्री हेरम्ब कुमार मिश्र सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करना था।
![]() |
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें मो.: 6306758202 अपने व्यवसाय, संस्थान, दुकान, विद्यालय, अस्पताल, कार्यक्रम एवं अन्य प्रचार-प्रसार के लिए जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 से जुड़ें। संपर्क करें: 6306758202 |


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें