माडल संयुक्त राष्ट्र का सजा मंच, वैश्विक मुद्दों पर छात्रों ने की चर्चा
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वनारासी विजय कुमार
![]() |
| मॉडल संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। |
![]() |
| विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति और तार्किक कौशल ने सभी को प्रभावित किया। |
![]() |
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। |
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनय तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अविनाश पाण्डेय ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक, संयुक्त राष्ट्र
![]() |
राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वाद-विवाद प्रस्तुत किए। |
मानवाधिकार परिषद, लोकसभा और धर्मनिष्ठ परिषद सहित चार समितियों में विभाजित किया गया। सभी समितियों में विद्यार्थियों ने प्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपूर्ण चर्चा और समाधान प्रस्तुत किए। समापन सत्र में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश ओझा और मोहम्मद अफताब आलम मौजूद रहे। विद्यालय की निदेशक डॉ. दिव्या सिंह ने
![]() |
प्रतिनिधि बनकर छात्रों ने समसामयिक विषयों पर तर्कपूर्ण चर्चा और समाधान रखे। |
प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देते हैं। प्रतियोगिता में अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक से उत्कर्ष पाठक, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से मानसी राजपूत, लोकसभा से कुंज बिहारी और धर्मनिष्ठ परिषद से जाह्नवी सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि चुना गया। वहीं तर्करत्न का सम्मान कुंज बिहारी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों के तार्किक कौशल और आत्मविश्वास ने सभी अतिथियों और शिक्षकों को प्रभावित किया।
![]() |
कार्यक्रम में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन करीब 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया |
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 कार्यालय, देवरिया।
रिपोर्ट: अखिलेश दुबे (संपादक)
संपर्क: 6306758202







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें