घरौंदा केन्द्र के दिव्यांग बच्चों ने राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
दुर्गेश यादव ब्यूरो चीफ शाहपुर जन जन की आवाज न्यूज़ 24
बैतूल।जय नारायण सर्वोदय दिव्यांग विधालय समिति करजगाव घरौंदा केन्द्र में दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल करते हुए रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां तैयार की गईं। बच्चों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न डिजाइनों में सुंदर राखियां बनाईं।
इन राखियों को तैयार करने का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में हुनर को बढ़ावा देना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना तथा उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक राखियां तैयार कीं और अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया।
घरौंदा केन्द्र से जुड़े लोगों ने बताया कि ऐसे प्रयासों से दिव्यांग बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है। राखियों की बिक्री से प्राप्त राशि बच्चों के स्वरोजगार और भविष्य के प्रयासों में सहायक होगी।
घरौंदा केन्द्र की यह पहल दिव्यांग बच्चों के हुनर को पहचान दिलाने के साथ समाज को आत्मनिर्भरता और समान अवसर का संदेश भी दे रही है।
📢 अपने क्षेत्र की खबर अब पहुंचेगी जन-जन तक!
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 से जुड़ें और अपने गांव, शहर एवं क्षेत्र की स्थानीय खबरों को प्रमुखता से प्रसारित करवाएं।
📰 खबर भेजने एवं जुड़ने के लिए संपर्क करें:
📞 7300 666 008
📞 6360 675 8202
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
आपकी आवाज़, जन-जन की आवाज़ 🇮🇳





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें