| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

विकास भवन से स्टेडियम तक गूंजे देशभक्ति के नारे, CDO ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की तिरंगा रैली

 

देवरिया में देशभक्ति के नारों के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

देवरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विकास भवन परिसर से शुरू हुई इस रैली में पीआरडी स्वयंसेवकों और युवक मंगल दल के सदस्यों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

​मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रतिभागी देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

विकास भवन से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक का सफर

यह तिरंगा यात्रा विकास भवन से प्रारंभ होकर शिव मंदिर और बस स्टैंड मार्ग से होते हुए रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। रैली के दौरान पूरे रास्ते में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व माहौल बना रहा। प्रतिभागियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

अधिकारियों व सदस्यों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल आनंद, संतोष यादव, अर्जुन सिंह, आशीष सिंह, कुलदीप सिंह के साथ-साथ युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास यादव एवं पीआरडी स्वयंसेवक ओम प्रकाश व रत्नेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री