देवरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 284 वाहनों का चालान, 2 सीज
चेकिंग में 284 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज
सघन चेकिंग अभियान में रॉन्ग साइड, बिना हेलमेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई; 2 वाहन सीज
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान जलकल रोड पर सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर खड़े वाहनों के अलावा बिना हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबर प्लेट और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी क्रम में जिला पंचायत कट पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के साथ बिना हेलमेट, तीन सवारी और फाल्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
वहीं देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर खरोह बॉर्डर के पास दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में थाना गौरीबाजार की सीसी टीम के साथ इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तेज गति से चलने वाले वाहनों की स्पीड लेजर गन से जांच की गई। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 284 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें