| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

रामपुर। आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 22 अगस्त 2026 को थाना बिलासपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

 

बिलासपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रामपुर। आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 22 अगस्त 2026 को थाना बिलासपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देशन में संपन्न हुई।


बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित लोगों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी बिलासपुर ने सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी लोग आपसी सहयोग एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।


बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने की बात कही।


बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

लोकेशन — रामपुर
ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज