उमरहड़ गौशाला एवं पंचायत परिसर में पौधारोपण, मीडिया संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार रहे उपस्थित
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24
छिंदवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उमरहड़ गौशाला एवं पंचायत परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकार साथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनेश साहू, प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र सोनी, प्रदेश महिला प्रभारी सपना सेन, जिला महिला अध्यक्ष अंकिता शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी राकेश चंद्रवंशी, संभागीय महिला अध्यक्ष निर्मला पहाड़े ,ब्लॉक अध्यक्ष चांद महेश सोनी ,अमित सोनी सहित मीडिया संगठन से जुड़े अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
इस दौरान लोकहित जनकल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। गौशाला संचालक ने कार्यक्रम में शामिल सभी पत्रकारों, मीडिया संगठन के पदाधिकारियों तथा लोकहित जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें