देवरिया: डीएम की मौजूदगी में ‘निपुण संकल्प कार्यशाला’, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर
देवरिया में आज गौरा स्थित एमराल्ड सफारी में आयोजित निपुण संकल्प कार्यशाला में जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार और शिक्षकों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
निपुण संकल्प कार्यशाला में डीएम बोले— हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।
देवरिया के गौरा स्थित एमराल्ड सफारी में आयोजित निपुण संकल्प कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी और शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना रहा।
कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति अपनाने, नियमित आकलन करने और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को निपुण भारत मिशन की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, आकलन प्रक्रिया और निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 देवरिया
संपादक: अखिलेश दुबे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें