| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

स्कूल से घर लौट रहे एक बच्चे के नाले में गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई,

 

रामपुर में जलभराव का कहर, अजीतपुर में नाले में गिरने से बच्चे की मौत

रामपुर। लगातार हो रही बारिश के बाद रामपुर के अजीतपुर क्षेत्र में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच स्कूल से घर लौट रहे एक बच्चे के नाले में गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण खुले नाले दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।


लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने, खुले नालों को ढकने और जलभराव वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को बारिश से पहले ही आवश्यक इंतजाम करने चाहिए।




बच्चे की मौत के बाद अब प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलभराव और खुले नालों की समस्या का समाधान कर दिया जाता, तो शायद इस तरह की दर्दनाक घटना को टाला जा सकता था।

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री