| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

 

कोहरथा गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती

सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तुलसीदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


वक्ताओं ने तुलसीदास जी के जीवन, उनकी भक्ति और साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि तुलसीदास जी ने अवधी भाषा में श्रीरामचरितमानस जैसे महान ग्रंथ की रचना की, जिसने भारतीय समाज और संस्कृति पर गहरा प्रभाव डाला।

कार्यक्रम में तुलसीदास जी के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर मंथन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर दिवाकर पाठक, आशुतोष मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, श्रीपति त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, गुड्डू चौबे, अंजन चौबे, दिव्यांश चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर — विजय कुमार
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

थाना के सामने से शराब की बिक्री