वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक गोली, दो घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर अचानक गोली, दो घायल
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। हादसे में दो
लोग घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ निवासी यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने वाली उड़ान से यात्रा करने वाला था। हथियार की जांच और कारतूसों की गिनती के दौरान अचानक एक राउंड फायर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
ब्रेकिंग अपडेट: एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। पुलिस घटना की परिस्थितियों और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें