दुमका रैयत में पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग”
🚨 बैतूल में पुलिया निर्माण पर बड़ा सवाल! एक तरफ निर्माण, दूसरी तरफ धंस रही पुलिया
जनपद पंचायत शाहपुर की ग्राम पंचायत दुमका रैयत का मामला
खास रिपोर्ट — संवाददाता दुर्गेश यादव
बैतूल। जनपद पंचायत शाहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुमका रैयत में निर्माणाधीन पुलिया को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में देरी के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।
ग्रामीणों के मुताबिक, एक तरफ पुलिया का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है, वहीं दूसरी तरफ पुलिया का हिस्सा गिरने लगा है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
यह पुलिया ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग पर बनी है। इसी रास्ते से गांव के लोग बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए आवागमन करते हैं। पुलिया निर्माण में देरी और रास्ते की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
❓ बड़ा सवाल—क्या होगी गुणवत्ता की जांच?
ग्रामीणों का कहना है कि जब निर्माण पूरा होने से पहले ही पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने लगा है, तो क्या संबंधित विभाग निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करेगा?
क्या निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और तकनीकी मानकों की जांच होगी?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया जाएगा?
और आखिर ग्रामीणों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी
🎙️ दुर्गेश यादव की खास रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 जनता की समस्याओं और जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सवाल किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों से है।
गुणवत्ता पर सवाल उठाना गलत नहीं है—अगर सवाल जनता के हित में हो।
हम सवाल उठाएंगे सच्चाई के साथ,
हम दिखाएंगे जमीनी हकीकत,
और अगर जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो उसे भी जनता के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा।
संवाददाता दुर्गेश यादव का सीधा सवाल:
👉 निर्माण पूरा होने से पहले पुलिया का हिस्सा गिरने की स्थिति क्यों बनी?
👉 क्या निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच होगी?
👉 ग्रामीणों की परेशानी का समाधान कब होगा?
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 — जनता की आवाज़, सच्चाई के साथ।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें